फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालौ डिटेल नहीं मिला क्लू, पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। कस्बे के नर्सिंग होम संचालक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिछले 36 घंटे में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इस बारे में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि नर्सिंग होम संचालक की हत्या के मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली के खैराबाद निवासी अरविंद कुमार उर्फ गुड्डू डिसूजा पुत्र स्व अशोक पिछले नौ साल से अहरौला कस्बे के चांदनी चौक में नर्सिंग होम चलाता था। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित बस्ती भुजबल-निजामाबाद मार्ग पर गांव कुशमहरा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के बहनोई के तहरीर पर पूर्व प्रेमिका और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्या के बाद पुलिस क्लीनिक पर काम करने वाली युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया। अरविंद की कॉल डिलेट भी निकलवाई गई, लेकिन उससे भी कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी। पुलिस ने नामजद प्रेमिका की तलाश में दबिश दी, लेकिन वो भी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ी है।
0000000000
महिला कर्मचारी की सूचना पर आ धमकती थी प्रेमिका
आजमगढ़। नर्सिंग होम संचालक की हत्या में नामजद पूर्व प्रेमिका तीन साल पहले नर्सिंग होम पर काम करती थी। इस दौरान उसका संचालक अरविंद के साथ उसका अफेयर था। बताया जाता है कि प्रेमिका के दूसरे से संबंधों की चर्चा के कारण दोनों में अलगाव हो गया था। इसके बाद प्रेमिका को जब भी जानकारी मिलती की नर्सिंग होम पर किसी महिला कर्मचारी की तैनाती की गई है, वो आकर हंगामा खड़ा कर देती थी। मामला कई बार तो मारपीट तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें