फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफी मशीन में विस्फोट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के अमिगिलिया गांव निवासी लालबहादुर सिंह के घर आयोजित तेरही (ब्रह्मभोज) कार्यक्रम के दौरान रविवार की रात काफी मशीन फट जाने से पांच बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा। घायल होने वालों में अंश पाठक (10), दीपक गिरी (12), विवेक गिरी (15), शुभम यादव (12), टेढ़ू सिंह (22) का नाम शामिल है। यह लोग अहरौला थाना क्षेत्र के अमिगिलिया गांव के निवासी हैं। रविवार की रात आठ बजे गांव के लालबहादुर सिंह के यहां तेरही कार्यक्रम में भोजन करने गए थे। रात करीब आठ बजे काफी पीने मशीन के पास पहुंचे। तभी मशीन फट गई और यह सभी घायल हो गए।
विज्ञापन


गन्ना लदा ट्रेलर पलटा, अफरा-तफरी
अहरौला। क्रय केंद्र मडना से गन्ना लादकर सोमवार को सठियांव चीनी मिल को जा रहा ट्रलर मडना चौराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर का रस्सा टूटने से सारा गन्ना जमीन पर गिर गया। ट्रेलर के पलट जाने से कोई दबा तो नहीं, लेकिन लोगों की बाइक, साइकल, ठेला आदि दबकर नष्ट हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। यदि लोग भागकर अपनी जान नहीं बचाते तो बड़ी घटना हो सकती थी। सड़क पर गन्ना और ट्रेलर के पलट जाने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें