फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह टीमें छान रही पूर्वांचल के जिलों की खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाज कल्याण विभाग में हुए 150 करोड़ से अधिक के घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया जा चुका है। पुलिस की छह टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूर्वांचल के विभिन्न जिलों की खाक छान रही हैं। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद पुलिस विभाग के भी एक्टिव होने से आरोपियों की नींद उड़ी हुई है। अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग में हुए 150 करोड़ से अधिक के घोटाले की शिकायत मिलने के बाद जांच तत्कालीन जिलाधिकारी की ओर से सीडीओ की नेतृत्व में बनी कमेटी को सौंपी थी। जांच के दौरान 2.86 करोड़ के घोटाले की पुष्टी हुई और 45 करोड़ के घोटाले के साक्ष्य भी मिले। इसमें 2.86 करोड़ के घोटाले में तीन थाने में चार रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 34 आरोपी नामजद थे। जांच पुलिस के पास जाने के बाद ये ठंडे बस्ते में चली गई। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भी ध्यान नहीं दिया। पिछले जिलाधिकारी की ओर से शासन को पत्र भेज कर मामले की जांच किसी भी बाह्य एजेंसी कराने की सिफारिश कर दी गई। गबन से आरोपी कर्मचारी जो निलंबित हुए थे अधिकारियों से मिलीभगत कर बहाल हो गए और दूसरे जिले में पोस्टिंग करा मौज से नौकरी करने लगे।
पिछले माहों में अमर उजाला की ओर से घोटाले का मुद्दा उठाने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरते से लेते हुए पुलिस के भी पेंच कसे। जांच अधिकारी अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुनील सिंह को भी दायरा बढ़ाने को कहा। इसके बाद सात लोगों को 2.86 करोड़ की वसूली के लिए और 50 स्कूल कालेजों को छात्रों के सत्यापन के लिए नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी के सख्ती दिखाने के बाद पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए जिला सहकारी बैंक की कप्तानगंज शाखा के तत्कालीन प्रबंधक हरीराम यादव, प्रोबेशन विभाग के लिपिक सुभाष चंद्र, तत्कालीन कनिष्ठ लिपिक संतोष कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर चुकी है। एक बाबू धरम सिंह पहले ही गिरफ्तार हुआ था, जो जमानत पर है। इसके अलावा पुलिस और क्राइम ब्रांच की छह टीमें पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में आरोपियों की गिरफ्तारी को अपना जांच बिछा चुकी हैं। पुलिस विभाग के भी एक्टिव होने से आरोपियों की नींद उड़ी हुई है। अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह टीमें पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में दबिश दे रही हैं। फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। शनिवार को कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अकमल खां, सीओ सिटी
घोटाले के किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं। गबन के आरोपियों से रिकवरी भी की जाएगी।
चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें