आजमगढ़। प्रेमापुर गनपतपुर गांव निवासी कौशिल्या देवी (50) को गोली मारने के आरोप में शनिवार की देर शाम अतरौलिया थाने की पुलिस ने आरोपी शिक्षक व कौशिल्या देवी के पति रामप्रीत राम को सिधारी मुहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक रिवाल्वर और पांच कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी रामप्रीत राम अतरौलिया थाना क्षेत्र के प्रेमापुर गनपतपुर गांव का निवासी है। पेशे से प्राइमरी स्कूल में शिक्षक रामप्रीत काफी ने दिनों से अपने पास अवैध रिवाल्वर रखी थी। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे रामप्रीत अपने रिवाल्वर को साफ कर टेस्ट ले रहा था। इस दौरान फायर होने से गोली घर में उसकी पत्नी कौशिल्या देवी को लग गई। सीने में गोली लगने सेे घायल कौशिल्या काएक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पहले तो रामप्रीत ने घटना को अलग रुप देने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की जांच में सच उजागर होने पर रामप्रीत ने तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर उसके ही विरुद्ध हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया राकेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया।