फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसहरों के नाम पर ले लिया गया लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव के क ई मुसहरों के नाम पर सुकर पालन के लिए लाखों रुपये का लोन लेने का मामला प्रकाश में आया है। यूबीआई देवगांव से बुधवार की शाम रुपये जमा करने के लिए भेजे गए नोटिस से सभी को होश उड़ गए। गुरुवार को सभी बैंक की शाखा पहुंचे। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने कहा कि अब रुपये भरने के बाद ही छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन

पीड़ितों में बनवासी, मिश्रीलाल, फौजदार, सिकरम, मंगरु, रावत आदि का नाम शामिल है। यह सभी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव के निवासी हैं। गांव के सिवान में मड़ई डालकर रहने वालों इन परिवार रोज कमाते-खाते हैं। इन लोगों ने बताया कि बुधवार की शाम घर लौटने पर पता चला कि यूबीआई देवगांव से नोटस आया है कि सुकर पालन के लिए जो लोन लिया है, उसकी धनराशि तत्काल बैंक में जमा कर दें। पीड़ितों का कहना है कि हम लोगों को यह पता ही नहीं है कि कब बैंक से लोन हुआ है, ना ही हमने कोई रकम ही ली है । इस बारे में जानने के लिए सभी लोग गुरुवार को यूबीआई देवगांव की शाखा पहुंचे, लेकिन बैंक कर्मचारी और अधिकारियों ने यह कहकर वापस कर दिया कि रुपये जमा करने के बाद ही कोई राहत मिलेगी। इसलिए सभी लोग रुपये जमा करने की व्यवस्था करें, अन्यथा बैंक कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें