फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन देते समय पोल टूटा, लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कनेक्शन देते समय पोल टूटा, लाइनमैन की मौत
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव में मंगलवार की शाम विद्युत पोल पर चढ़कर कनेक्शन देते समय पोल के टूट जाने से गिरकर घायल हुए प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। उधर इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर से निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव में विद्युत आपूर्ति दी गई है। गांव में ठेकेदार के जरिए बहुत पहले ही काम करवाया गया था, लेकिन कई घरों में आज भी आपूर्ति नहीं हो सकी है। ठेकेदार का पेमेंट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मजबूरन ठेकेदार छुटे हुए घरों में आपूर्ति करने के लिए पोल गाड़कर तार खिंचवा रहे हैं। इसी ठेकेदार के यहां निजामाबाद थाना क्षेत्र के मनिपारपुर गांव निवासी शैलेंद्र (35) पुत्र मुंशी राम प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था। मंगलवार की शाम गड़े पोल पर चढ़कर शैलेंद्र कनेक्शन देने के लिए तार जोड़ रहा था। तभी पोल आधे से टूट गया और शैलेंद्र नीचे गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में शैलेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। शैलेंद्र की मौत और विद्युत पोल टूट जाने से गांव में ठेकेदार द्वारा लगवाए गए अन्य विद्युत पोल के गुणवत्ता की भी पोल खुल गई। शैलेंद्र तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का पिता था। विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर के एसडीओ मनोज वर्मा ने बताया कि ठेकेदार चोरी से काम करवा रहा था। पूरे मामले की जांच करवाकर दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें