फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से लिफ्ट लेकर 30 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बुढऊ बाबा पुलिया के पास सोमवार की देर रात बोलेरो सवार बदमाशों ने लिफ्ट लेकर ट्रक चालक से 30 हजार रुपये छीन लिए। चालक के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और बदमाश बोलेरो छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सोमवार की रात लालगंज से बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्रक चालक संतोष को रुकवाया और गाड़ी खराब होने का बहाना कर लिफ्ट मांगी। वहां कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने बुढ़ऊ बाबा स्थान पर ट्रक को रुकवाया और ट्रक चालक संतोष से 30 हजार रुपये छीनकर ट्रक से उतर गए। इसके बाद वह पीछे आ रही बोलेरो में बैठकर भाग निकले। उनके भागने के बाद ट्रक चालक ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और किसी ने 100 नंबर पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बोलेरो का पीछा करना शुरू किया। पुलिस को पीछा करता देख बदमाश आजमगढ़-जौनपुर बार्डर पर बोलेरो को छोड़कर भाग निकले मौके पर पहुंची पुलिस बोलेरो को लेकर देवगांव कोतवाली आई। जांच के दौरान पता चला कि बोलेरो एक हफ्ते पूर्व गाजीपुर जनपद के नंदगंज गांव से चोरी हुई है। पीड़ित ट्रक चालक संतोष जनपद के निजामाबाद कस्बे का निवासी है। उसकी ओर से पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें