फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के दिन रिसीव करने के लिए पहुंचे थे एयरपोर्ट

Tue, 07 Nov 2017 11:46 PM IST
ballia
विज्ञापन
थाना गंभीरपुर के छाऊ गांव में जैद के घर पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : ballia
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। पिछले दिनों मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार आईएसआई के संदिग्ध आतंकी अबु जैद को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे उसके एक रिश्तेदार और दो दोस्तों को एटीएस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि अबु जैद से पहले भी इनकी फोन से बातचीत होती थी। रिकार्ड के आधार पर इन्हें हिरासत में लिया गया है। देर शाम तक उनसे पूछताछ की जा रही थी। अबु जैद के बड़े पिता इम्तियाज ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


अबु जैद का ममेरा भाई आसिम और गांव छाउं निवासी फहीम पुत्र अयूब ताथा खालिद पुत्र माजिद भी मुंबई में ही रहते हैं। तीनों रविवार को अबु जैद को रिसीव करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर भी गए थे। उसके वहां नहीं मिलने वापस लौट आए थे। अबु जैद से पूछताछ के दौरान उसकी इन तीनों के साथ बातचीत होने का इनपुट एटीएस को मिला था। इसी के आधार पर मंगलवार शाम चार बजे एटीएस ने उन तीनों को भी हिरासत में ले लिया। अबु जैद के बड़े पिता इम्तियाज ने बताया कि आठ माह पहले फहीम के बच्चे का पैर टूट गया था। इस दौरान अबुजैद ने उसे फोन किया था। इन सबका रिकार्ड मिलने के बाद एटीएस की ओर से तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि फहीम से पूछताछ हो चुकी थी, अन्य से अभी पूछताछ की जा रही थी। एटीएस की ओर से अभी किसी को छोड़ा नहीं गया है। इम्तियाज ने ये भी बताया कि एटीएस की ओर से अबुजैद का सामान देने के लिए उसके पिता अलाउद्दी को लखनऊ बुलाया गया था। लेकिन उन्हें न तो अबु से मिलने दिया गया और न ही सामान वापस किया गया। वहीं, अबु जैद की गिरफ्तारी के बाद गांव के ही तीन अन्य को एटीएस की ओर से पूछताछ के लिए उठाने से गांव में दहशत का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि एटीएस की टीम किसी भी समय गांव में भी धमक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें