लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के रोशन गंज गांव निवासी तेज बहादुर यादव पुत्र मौलू यादव को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तेज बहादुर यादव को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
रौनापार थाना क्षेत्र के रोशन गंज गांव निवासी तेजबहादुर यादव के घर दीपचंद यादव राजस्व संग्रह अमीन पहुंचे। केसीसी के जरिए बैंक से ली गई रकम की मांग करने लगे। इस पर तेज बहादुर संग्रह अमीन दीपचंद यादव के साथ अभद्रता करने लगे। तब संग्रह अमीन दीपचंद यादव ने रौनापार थाने में उनके खिलाफ लिखित तहरीर दिया कि बकाएदार तेज बहादुर द्वारा उनके बदसलूकी करते हुए झोला और कागजात छीनने का प्रयास किया गया और गोली मारने की धमकी दी। चपरासी अमरनाथ ने बीच बचाव कर किसी तरह से उसे छुड़ाया। बताते चलें कि बकाएदार तेज बहादुर यादव ने इलाहाबाद बैंक जीयनपुर से केसीसी लोन 170000 लिया था। जिसकी वसूली करने के लिए संग्रह अमीन पहुंचे थे। वहीं बकाएदार तेजबहादुर ने बताया कि संग्रह अमीन द्वारा बार-बार अलग से पैसा मांगा जा रहा था। हमारे ना देने पर वह गाली गलौज पर उतारु हो गए और मामला बिगड़ गया ।
रौनापार थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि संग्रह अमीन की शिकायत पर तेजबहादुर को जेल भेज दिया गया।