फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में वाहनों के चालान से हड़कंप

Wed, 04 Oct 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
कचहरी परिसर में वाहनों का चालान काटते यातायात पुलिस के प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। सिटी मजिस्ट्रेट केआदेश पर बुधवार 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में यातायात पुलिस ने समाज कल्याण कार्यालय के सामने खड़े वाहनों का चालान कर दिया। इस कार्रवाई पर समाज कल्याण कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक से यातायात पुलिस कर्मियों की नोकझोंक भी हुई। यातायात पुलिस ने इसे कैमरे में कैद भी कर लिया। दोपहर करीब 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन ने यातायात प्रभारी राकेश कुमार वाजपेयी को आदेश दिया कि वह कचहरी में कार्यालयों के बाहर आडे़ तिरछे खड़े वाहनों को हटवा दें।  विरोध करने पर वाहनों का चालान कर दें। सिटी मजिस्ट्रेट का आदेश मिलते ही यातायात प्रभारी राकेश कुमार वाजपेयी अपने दल बल के साथ सीधे कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुए। वहां पर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के बाहर खड़े कर्मचारियों के वाहनों का चालान करने लगे। इस पर विभागीय कर्मियों ने आपत्ति जताई। यातायात पुलिस कर्मियों ने कहा कि वह सिर्फ सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश का पालन कर रहे हैं। उन्हें जो भी कुछ कहना है वह सिटी मजिस्ट्रेट से जाकर कहें। इसी दौरान एक विभागीय कर्मचारी की बाइक की चाबी ले लिए जाने और उनसे गाड़ी के कागजात लाने बात कहने पर कनिष्ठ लिपिक अर्जुन सिंह उलझ गए। तीखी नोकझोंक होने से मामला और ज्यादा गर्मा गया। सरकारी कर्मचारियों के वाहनों को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास टिन शेड में खड़ा करने का स्थान है।  ज्यादातर कर्मचारी अपने वाहनों को कार्यालयों के इर्द गिर्द ही खड़ा करते आ रहे हैं। कर्मचारियों के वाहनों पर इस तरह की कार्रवाई पहली बार की गई है। इस कार्रवाई में एक बाइक और एक कार का चालान किया गया। बाइक से दो रुपये और कार से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें