मुबारकपुर । थाना क्षेत्र के देवकली तारन गांव में बुधवार को जमीन के विवाद में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर महिलाओं को पीटा और घर में तोड़फोड़ किया। घायलों को सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है। लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
घायलों में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन गांव निवासी विभूति नरायण दुबे, धीरज, नीरज, संदीप, प्रमोद, पूजा, विजयलक्ष्मी, पुष्पा का नाम शामिल है। घायलों को मुताबिक इनका पड़ोसी से जमीन का विवाद चलता है। इसके चलते बुधवार को आरोपी लाठी-डंडा से लैस होकर घर में घूसकर परिवार के सदस्यों को मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही घरेलू सामान तोड़कर नष्ट कर दिया। गांव के लोग मामले में बीच बचाव कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।