फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर में मकान से तीन लाख की चोरी

Wed, 20 Sep 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कांकर पुरा नीमासई गांव में राशन डीलर के बाहरी कमरे की कुंडी खोलकर चोर मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे में ंरखे बक्से का ताला तोड़ दिया। उसमें रखी नकदी व जेवर चुरा ले गए। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार को सुबह सामान बिखरा देख डीलर को चोरी की जानकारी हुई।   राशन डीलर अभयराम मंगलवार की रात को अपने घर के बाहर लेटे थे। जबकि परिवार के अन्य लोग घर के अंदर लेटे थे। रात के समय उनकी भैंस खूंटे से छूट गई तो वह उसे ढूंढने के लिए चले गए। उनके मकान के बाहरी हिस्से में बने कमरे की वह कुंडी लगा गए। तभी मौका पाकर चोरों ने कमरे की कुंडी खोल ली और कमरे में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे जेवर नकदी चुरा कर भाग निकले। किसी को चोरी होने का एहसास नहीं हुआ। अभयराम भैंस को खूंटे पर बांध दिया।  इसके बाद चारपाई पर लेट गए। बुधवार की सुबह जब वह कमरे में गए तो बक्से में रखा सामान बिखरा था। उन्होंने रखे जेवर, नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से डेढ़ लाख रुपया व जंजीर, झाला, अंगूठी के अलावा आदि चुरा ले गए। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी लेकिन शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एसओ चौबिया इंद्रपाल सरोज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें