फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के खुलासे के लिए राज्य मार्ग जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया(आजमगढ़)। पवई थाना क्षेत्र के खेमईपुर पुल के पास शनिवार को मिली लाश अतरौलिया पुरवा गांव निवासी वीरेंद्र यादव की थी। रविवार को मोर्चरी पहुंचे घर वालों ने उसकी शिनाख्त की। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे परिवार के लोगों ने घटना के खुलासे की मांग करते हुए सिकंदरपुर गांव के पास आजमगढ़-लखनऊ प्रमुख मार्ग पर जाम लगा दिया। जामकर्ता परिवार के लिए 50 लाख रुपये की मुआवजा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लखनऊ जा रहे डीएम शिवाकांत द्विवेदी इस जाम में फंस गए। डीएम ने उनकी मांग को शासन से अवगत कराकर पूरा कराने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त करा दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी।
विज्ञापन

अतरौलिया पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र रामजीत चार जनवरी को घर से निकला था। पांच जनवरी को उसकी लाश पवई थाना क्षेत्र के खेमईपुर पुल के पास मिली। रविवार को शव की पहचान के बाद वीरेंद्र का पोस्टमार्टम हुआ। सोमवार को दिन में 11 बजे परिवार के लोग वीरेंद्र की लाश लेकर सिकंदरपुर गांव के पास पहुंचे। आजमगढ़-लखनऊ प्रमुख मार्ग पर लाश रखकर जाम लगा दिया। गांव के लोग वीरेंद्र की हत्या होने से काफी आक्रोशित थे। वे लोग परिवार को 50 लाख का मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। राज्य मार्ग जाम होने की सूचना पर एसडीएम बूढनपुर, सीओ कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारी सफल नहीं हुए। इसी दौरान डीएम शिवाकांत द्विवेदी किसी काम से लखनऊ जा रहे थे और जाम में फंस गए। डीएम अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और जामकर्ताओं से बात कर उनकी मांग को पूरा कराने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम को समाप्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें