फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटानी बाजार(आजमगढ़)। महराजगंज थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव में शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से विवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा और थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मृत विवाहिता सीमा यादव (21) पत्नी सूरज यादव महराजगंज थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव की रहने वाली थी। उसका मायका इसी थाने के विष्णूपुर गांव में था। वह स्व. फौजदार यादव की बेटी थी। 22 जून 2018 को सीमा की शादी सूरज के साथ हुई थी। 15 नवंबर को वह गंवने में बिदा होकर अपनी ससुराल गई थी। शुक्रवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सीमा का भाई अंगद यादव अपने गांव के अन्य लोगों को साथ मौके पर पहुंचा। आसपास के लोगों से बातचीत के बाद उसने महराजगंज थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस तहरीर के मुताबिक पति सूरज के अलावा उसके पिता और जीजा के विरुद्ध केस दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के जरिए ही मौत के सही कारण की जानकारी हो सकेगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें