कार चोरी के दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
थुरल (कांगड़ा)। कार चोरी मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दस दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
दोनों पर आरोप है कि उन्होंने स्थानीय बाजार से बिना नंबर की एक नई कार चोरी की थी। पुलिस ने पहले वीरवार को साहिल डोगरा जमानाबाद को रैत से गाड़ी सहित पकड़ा था। उसके बाद शुक्रवार को उसके दूसरे साथी ऋषभ गांव अनसोली को भी गगल से गिरफ्तार किया था। चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने कहा कि कार चोरी के दोनों आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।