फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप केस में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे दुकान से शैंपू खरीदने गई किशोरी को अगवा कर गैंगरेप मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को बिलरियागंज क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को जिला महिला अस्पताल में पीड़िता के मेडिकल मुआयना की प्रक्रिया चली। तनाव को देखते हुए दूसरे दिन भी गांव में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में इंदल सिंह, कुलदीप सिंह, अमन उर्फ गोलू सिंह का नाम शामिल है। यह तीनों बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। इंदल सिंह की गांव में जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार की शाम इंदल ही दुकान पर था। तभी उसके मित्र कुलदीप और अमन पहुंच गए। यह तीनों आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी गांव की रहने वाली एक दूसरे समुदाय की पंद्रह वर्षीय किशोरी दुकान से शैंपू खरीदने पहुंची। तब तीनों ने मकान में ले जाकर उससे गैंगरेप किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेजवाया। इधर घटना के बाद ही तीनों आरोपी घर से फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश देती रही। उधर रात होने की वजह से शनिवार को पीड़िता का मेडिकल मुआयना नहीं हो सका। रविवार को मेडिकल शुरू हुआ। हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं आ सकी है। एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें