आजमगढ़। जनपद में दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कुल 14 लोगों को गुंडा एक्ट में पाबंद किया है। जिसमें से एक थानाक्षेत्र में तीन और एक थाना क्षेत्र के 11 लोग शामिल हैं।
जहानागंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र के गंभीरवन गांव के अजीत सिंह पुत्र बालमुकुंद सिंह, विश्वनाथ सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह और कारीसाथ गांव निवासी पिंटू यादव पुत्र रामकिशुन यादव का गुंडा एक्ट में पाबंद किया है। वहीं मुबारकपुर थाने की पुलिस ने ओझौली गांव निवासी लालजी उर्फ अनिल यादव पुत्र स्व. रामदुलारे, सलारपुर गांव निवासी मुंतजीर पुत्र मुख्तार, कस्बा सराय निवासी राकेश पुत्र गिरीश, सलारपुर गांव निवासी सालीम पुत्र मुंतजार, कस्बा मुबारकपुर निवासी रामशबद पुत्र कवरु, पुरा ख्वाजा निवासी जैनुल आबदीन पुत्र जमाल, कस्बा सराय निवासी मनीष पुत्र रामशबद, आदमपुर निवासी प्रमोद पुत्र महावीर, कस्बा सराय निवासी मोनू पुत्र रवि प्रकाश, सादी पट्टी निवासी पल्लू बनिया पुत्र सुभाष और सलारपुर निवासी शमीम पुत्र मुस्तकीम को गुंडाएक्ट में पाबंद किया है। ब्यूरो