तरवां। तरवां थाना क्षेत्र के आराजी फुलाईच गांव निवासी नीरज गुप्ता मंगलवार को पुलिस के भय से अपनी बारात लेकर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव स्थित लडक़ी के घर नहीं पहुंचा। ऐसे में दोनों पक्षों की तरफ से की गई शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई। जबकि बाराती भी मायुश घर लौट गए। बुधवार को इस बात की पूरे क्षेत्र में जोरों की चर्चा रही।
बता दें कि आराजी पुलाईच गांव निवासी नीरज गुप्ता क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। उससे चोरी से शादी भी किया था। युवती को जब गर्भ ठहर गया तो जबरन गर्भपात कराकर उसे छोड़ दिया। इसबीच घर वालों ने नीरज की शादी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव की रहने वाली एक दुसरी युवती से तय कर दी। मंगलवार को बारात आनी थी। उससे पहले ही नीरज की प्रेमिका पुलिस लेकर पहुंच गई। गिरफ्तारी के भय से नीरज अपनी बारात लेकर नहीं आया। ऐसे में सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। बुधवार को इस बात की पूरे क्षेत्र में जोरों की चर्चा रही।