फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में नहीं मिला दस लाख तो करा दिया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जेहरापिपरी गांव निवासी नरकेश जायसवाल ने अपनी पुत्री का विवाह फूलपुर कस्बा में किया था। नरकेश का आरोप है कि ससुराल वाले विवाह के बाद से ही दस लाख रुपये दहेज के रुप में मांग रहे थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर वे उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। इतना ही नहीं कुछ दिनों पूर्व ससुराल वालों ने बेटी का जबरन गर्भपात भी करा दिया और दामाद रामकृष्ण ने दूसरा विवाह भी कर लिया। नरकेश ने रविवार को फूलपुर कोतवाली में दामाद समेत परिवार के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडना का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

युवती ने लगाया छेडख़ानी का आरोप
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने रविवार को भगतपुर गांव निवासी रामचरन यादव के खिलाफ छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि शनिवार को वह घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान रामचरन आया और उसे खींच कर अपनी गाड़ी पर बैठाने लगा। उसने जब विरोध किया तो उसके साथ छेडख़ानी करते हुए फरार हो गया।
फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाला 35 हजार
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी मो. अली ने रविवार को गांव निवासी हैदर अली के खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा पंजीकृत कराया। तहरीर में मो. अली ने बताया कि उसका खाता यूबीआई लोहरा शाखा में है। हैदर अली उसके खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 35 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

बहला-फुसला कर भगाई गई किशोरी
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में रविवार को मुकदमा पंजीकृत कराया। उसने बताया कि शनिवार को उसी बेटी किसी काम से खेत की तरफ गई और लापता हो गई। अपने स्तर से की गई जांच-पड़ताल में ज्ञात हुआ कि गांगेपुर मठिया गांव निवासी अजय उसे बहला-फुसला कर भगा ले गया है।- मनोज कुमार गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें