अमर उजाला ब्यूरो,
सनौली। पानीपत से पिकअप में गोवंश लोड कर यूपी ले जा रहे गो तस्करों व सनौली व बापौली थाना पुलिस के बीच यमुना नदी में मुठभेड़ हई। दोनों तरफ से 12 राउंड फायरिंग हुई। गो तस्करों ने पुलिस पार्टी पर पत्थरों से भी हमला किया। गो तस्कर अंधेेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सनौली थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पानीपत की ओर से पिकअप सवार आ रहे हैं। उन्होंने शहर में लावारिस घूम रहे गोवंशों को पिकअप में लोड किया है। इसकी सूचना पर उन्होंने अपनी टीम को राणा माजरा गांव की ओर रवाना किया था। गो तस्कर काफी तेज से गाड़ी चलाते हुए यमुना नदी में घुस गए। पुलिस टीम ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, मगर तस्करों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने भी इसका जवाब दिया। लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर यूपी की ओर फरार हो गए।
गो तस्करों और पुलिस के बीच यमुना नदी में हुई मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई 12 राउंड फायरिंग, गो तस्कर फरार
फोटो संख्या 37 व 38