फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के लालच में 23 हजार गवांई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। नगर पंचायत मेंहनगर के संतकबीर नगर मुहल्ला निवासी सरोज देवी ने पत्नी टेकचंद बुधवार को एक लाख रुपये मूल्य की सोने की गुल्ली लेने के लालच में 23 हजार रुपये गवां दिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक उसने बुधवार को यूबीआई मेंहनगर की शाखा से 23 हजार रुपये निकाला। रुपये लेकर जैसे ही सरोज देवी कुछ दूर आगे बढ़ी, हरिवंश नगर प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के पास एक बुजुर्ग और एक अधेड़ खड़े थे। यह दोनों सरोज को अपने पास बुलाकर बताया कि यह एक लाख रुपये मूल्य की सोने की गुल्ली है। इसे खरीदना है तो तीस हजार रुपये में ले लो। लालच में आकर सरोज ने कहा कि मेरे पास 23 हजार रुपये हैं। दोनों सरोज से रुपये लेकर उसे सोने की नकली गुल्ली थमाकर फरार हो गए। सरोज ने जब गुल्ली सोनार को दिखाई तो उसने नकली बताया। ठगी की शिकार सरोज ने थाने में सूचना दी। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए बाजार में लगे दुकानों का सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। तहरीर मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें