फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की संख्या को लेकर बना हुआ है संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला पोखरी के पास सोमवार की दोपहर शराब कारोबारी के मैनेजर और मुंशी को तमंचे से भयभीतकर 10.14 लाख रुपये की हुई लूट के मामले में बदमाशों की संख्या को लेकर संशय बना हुआ है। पीड़ितों ने बताया कि तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में बदमाशों ने महज पांच सेकेंड के भीतर घटना को अंजाम दिया और वाराणसी की तरफ फरार हो गए। जबकि कोटिला बाजार में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ एक बाइक पर सवार दो युवक साफ दिख रहे हैं। वहीं पुलिस का दावा है कि दो बाइक पर सवार चार लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। शेष अन्य की कोई जानकारी नहीं हो रही। ना ही आसपास भागने का कोई रास्ता है। ऐसे में पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पहले बदमाशों की संख्या का पता लगाने का प्रयास कर रही।
विज्ञापन

रानी की सराय कस्बा निवासी संतोष गुप्ता शराब के बड़े कारोबारी हैं। कस्बे से सटे सेठवल गांव निवासी जयभारत गुप्ता इनके यहां मैनेजर और चकबेरवा निवासी गोविंद श्रीवास्तव मुंशी हैं। यह दोनों सोमवार की दोपहर करीब 10.14 लाख रुपये लेकर यूबीआई कोटिला में जमा करने जा रहे थे। दोनों एक बाइक पर सवार थे। जैसे ही आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित शंकरपुर चेकपोस्ट से दो सौ मीटर आगे कोटिला पोखरी के पास पहुंचे कि पीछे से तीन बाइक पर सवार छह बदमाश आए और तमंचा सटाकर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि बदमाश वाराणसी की तरफ भागे। ऐसे में आगे कोटिला बाजार में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ एक बाइक पर सवार दो युवक दिख रहे। इसके बाद दो बाइकों का कोई पता नहीं चल रहा। जो बाइक इसबीच गुजरी हैं। उसपर किसी में बाइक पर कोई अकेला है तो किसी पर महिला और पुरुष बैठे हुए हैं। जबकि घटनास्थल से इधर-उधर भागने के लिए कोई प्रमुख रास्ता नहीं है। ऐसे में बदमाशों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसपीसिटी ने बताया कि जयभारत की तहरुर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें