फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार। बिलरियागज कस्बे से सटे दलित बस्ती के पास से सोमवार की सुबह तीन पशुओं को साथ तीन पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पशुओं को वध के लिए ले जाया जा रहा था। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से एक तमंचा, कारतूस और बगैर नंबर की बाइक बरामद हुई। पुलिस गिरफ्तार पशु तस्करों का चालान कर दिया। जबकि इनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसपी प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार पशु तस्कर रियाजुद्दीन उर्फ बाड़क बिलरियागंज थाने के खानकाह, सोहराब नसीरपुर और मो. असलम मधनापार गांव का निवासी है। एसपी के मुताबिक यह तीनों सोमवार की भोर में पशुओं को वध के लिए ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर एसओ बिलरियागंज राजकुमार सिंह ने दलित बस्ती के पास घेराबंदी कर इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से एक तमंचा, कारतूस और बगैर नंबर की बाइक भी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक यह लोग रात भर घूमकर पशुओं की चोरी करते हैं। भोर में उन्हें एक निश्चित स्थान पर ले जाकर वध कर मांस की सप्लाई कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें