फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की डॉट से क्षुब्ध बालिका ने लगाई फासी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अनपरा ग्राम सभा के टोला बजरंगनगर में सोमवार को एक किशोरी ने बहन की डाट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बजरंगनगर निवासी (17) वर्षीय अंजलि शाह पुत्री रामेश्वर शाह पांच बहनों में तीसरे नंबर की थी। सोमवार की सुबह अंजलि की बड़ी बहन ने खाना बनाने को कहा, लेकिन पेट में दर्द होने कारण उसने खाना बनाने से मना कर दिया। जिस पर बड़ी बहन ने उसे डांट दिया। इस पर दोनों में बहस हो गई। बड़ी बहन की डाट से क्षुब्ध अंजलि घर में बड़ेरे में रस्सी का फंदा बना कर झूल गई। घटना के बाद परिवार वाले विलाप करने लगे। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें