फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में गुरुवार की रात छत के रास्ते भीतर घुसकर दस हजार रुपये नगदी सहित डेढ़ लाख के आभूषणों की चोरी करने वाले पड़ोसी चोर को शुक्रवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 48 हजार रुपये बरामद हुआ। चोरी गए आभूषणों को वह अंबेडकर नगर जिले में बेच दिया है। ऐसे में पुलिस उक्त दूकानदार के यहां दबिश देने गई हैं। जहां वह बेचा है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव निवासी संजय यादव गुरुवार की रात परिवार के साथ मकान में सोए थे। रात को छत के रास्ते इनका पड़ोसी बृजभान उर्फ शोभा छत के रास्ते संजय के मकान में घुस गया और दस हजार रुपये नगदी सहित डेढ़ लाख से अधिक का आभूषण चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद संजय ने पुलिस को बताया। साथ ही चोर की तलाश में जुट गया। दोपहर करीब ढाई बजे संजय के इशारे पर पुलिस ने बृजभान को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 48 हजार रुपये बरामद हुई। इसके बाद शक यकीन में बदल गया। पुलिस बृजभान से पूछताछ करने लगी। इस दौरान उसकी निशानदेही पर उसके घर के पास से नाले में कान का झूमका और बाली फेंकी मिली। पूछताछ के दौरान बृजभान ने बताया कि वह चोरी के आभूषणों को अंबेडकर नगर जिले के एक दुकानदार के यहां बेचा है। पुलिस गिरफ्तार बृजभान को लेकर अंबेडकर नगर जिले के उक्त दुकानदार के यहां गई हुई है। जहां वह आभूषणों को बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें