फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का राज खुलने के डर से की थी हत्या

Sat, 24 Feb 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर इंजीनियर हिमांशु हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मोहित ने नौकरी लगवाने के नाम पर मोहित समेत कई से लाखों रुपयों की ठगी की थी। नौकरी न लगने पर अपने रुपये वापस मांग रहे हिमांशु ने इस ठगी का राज उसके परिजनों के सामने खोलने की चेतावनी दी थी। इस डर से मोहित ने बीयर में नींद की गोली डालकर पहले हिमांशु को बेहोश किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हिमांशु के तोड़े गए मोबाइल के टुकड़े बरामद कर लिए है।
विज्ञापन


सीओ डा. राजीव कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गांव लाड़पुर निवासी इंजीनियर हिमांशु उर्फ बंटी पुत्र राजेंद्र कुमार ने अपनी और अन्य दोस्तों की नौकरी लगवाने के लिए गांव निवासी मोहित पुत्र विजयपाल को ढाई लाख रुपये दिए थे। नौकरी न लगवाने पर मोहित ने डेढ़ लाख रुपये हिमांशु को वापस लौटा दिए थे। बाकी एक लाख रुपये की हिमांशु लगातार मांग कर रहा था। 18 फरवरी को हिमांशु पैसे लेने के लिए मोहित के घर पहुंचा।

हिमांशु ने चेताया था कि अगर पैसे नहीं लौटाए तो वह उसके परिजनों के सामने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का राज खोल देगा। इस पर  मोहित ने उसी वक्त हिमांशु की हत्या करने की ठान ली थी। मोहित कुछ देर बाद ही हिमांशु के घर पहुंचा और विश्वास में लेकर अपने साथ बुलाकर ले गया। दोपहर को इन दोनों ने एक-एक बियर पी। शाम को भी श्रीगणेश विहार के पीछे मोहित ने हिमांशु को नींद की गोली मिलाकर बीयर पिलाई। बीयर पीते ही हिमांशु बेहोश हो गया। इस मोहित ने हिमांशु का लोवर निकालकर उसी से गला घोट दिया और शव को गन्ने के खेत में डाल दिया।
विज्ञापन


मोहित ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हिमांशु का मोबाइल पत्थर से तोड़ा और गंगधाड़ी मार्ग पर टुकड़े सड़क के दोनों ओर फेंक दिए। हिमांशु की बाइक भी रात के समय गंगधाड़ी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी करके फरार हो गया। सीओ ने बताया कि मोहित को शुक्रवार की सुबह मुजफ्फरनगर कचहरी के पास से गिरफ्तार किया गया। मोहित नेे अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि कि उसने अकेले ही हिमांशु की हत्या की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गंगधाड़ी मार्ग पर संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के पास से सड़क किनारे से फेंके गए मोबाइल के टुकड़े बरामद किए हैं। बाद में उसे जेल भेज दिया गया है।

शव को 50 मीटर घसीट कर गन्ने के खेत में डाला
हत्या करने के बाद मोहित घटनास्थल श्रीगणेश विहार से पैरों में लोवर बांधकर हिमांशु के शव को घसीटते हुए गन्ने के खेत तक ले गया था। इसके बाद उसके गले में लोवर का फंदा लगाया और घसीटता हुए गन्ने के खेत के अंदर ले गया। मोहित ने घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी तक शव को घसीटा।

दोस्त गौरव से मंगवाई थी बीयर
सीओ डा. राजीव कुमार ने बताया कि मोहित और हिमांशु ने गांव के दोस्त गौरव से बीयर पीने के लिए मंगवाई थी। गौरव ने भी तीनों के साथ थोड़ी बीयर पी थी। इसके बाद वह दोनों को ध्यान केंद्र की सीढ़ियों पर बीयर पीते हुए छोड़कर चला गया और गांव के स्कूल में युवकों के साथ वॉलीबाल खेलने लगा था। पुलिस ने गौरव को सरकारी गवाह बनाने के लिए राजी कर लिया है।

हुलिया बदलकर घूम रहा था मोहित
इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद ने बताया कि हिमांशु की हत्या करके मोहित दिल्ली भाग गया था। दिल्ली में उसने दाढ़ी और सिर के बालों की ऐसी कटिंग कराई, ताकि एक नजर में उसे कोई पहचान न सके। मोहित पांच दिन से हुलिया बदलकर घूम रहा था। पुलिस ने मुजफ्फरनगर कचहरी के पास से उसे गिरफ्तार किया।

सटटेबाजी की लत से बन गया खूनी
मोहित ने भी बीटेक किया है। उसने नौकरी न करके दिल्ली में आईपीएल क्रिकेट मैच की सट्टेबाजी करने का धंधा शुरू कर दिया। इसलिए वह अपने दोस्तों से दिल्ली में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसों की ठगी करता था। इन पैसों को वह सट्टेबाजी में लगाता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि सट्टेबाजी में वह काफी पैसा हार चुका है। इस सट्टेबाजी की लत ने ही आज उसको खूनी बना दिया।

100 रुपये में खरीदी थी नींद की गोली
सीओ ने बताया कि मोहित ने गांव के डॉक्टर से 100 रुपये में नींद की गोलियां खरीदी थी। उसने धोखे से हिमांशु की बीयर की केन में नींद की गोलियां डाल दी थी। बीयर के पीते ही वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया था। इसके बाद उसने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें