थाने की पुलिस सोमवार की भोर में एक ट्रक पर लदे 24 बैल के साथ चार पशु तस्करों को गिरफ्तार की। बरामद बैलों को पुलिस ने ग्रामीणों की सुपुदर्गी में सौंप दी। जबकि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन्हें पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामदीन यादव पुत्र तीरथ यादव जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी, इसी के गांव के रहने वाला रामबहादुर यादव पुत्र रामअचल, राहुल यादव पुत्र लालबहादुर और चौथी सुभाष यादव पुत्र रामकुंवर अंबेडकर नगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के दहेमा गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष मेहनगर विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि सोमवार की भोर में उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली।
इसके बाद वह ट्रक को पकड़नेे के लिए देवरिया मोड़ के पास हमराहियों के साथ घात लगाकर बैठ गए। ट्रक आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस ने ट्रक का पिछा किया। ट्रक चालक ने ट्रक से पुलिस की जीप को साइड मारा। हालांकि पुलिस अपना बचाव करते हुए मऊ जिले के चिरैयाकोट बार्डर तक पीछा कर ट्रक सहित चारो पशु तस्करों को दबोच लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद पशुओं में से दो मर चुके थे। शेष बैलों को ग्रामीणों की सुपुदर्गी में सौंप दिया गया। आरोपियों के विरुद्ध पशु तस्कर, हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दी।