फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान में घुसी बस, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला/अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में मंगलवार की सुबह बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर एक निर्माणाधीन मकान में घुस गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खलासी सहित अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सभी इलाज कराकर घर चले गए।
विज्ञापन

चालक सागर यादव (30) पुत्र रामअवध दीदारगंज थाना क्षेत्र के पायिंदापुर गांव का निवासी था। जबकि उसके गांव का भृगुराम (40) खलासी है। जौनपुर जिले के बैरीडीहा गांव निवासी अरुण कुमार की बारात सोमवार को अंबेडकर नगर जिले के नेवादा गांव में गई थी। मंगलवार की सुबह बारात लौट रही थी। बस जैसे ही अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में पहुंची कि पिच रोड और सीसी रोड के जोड़ के पास अनियंत्रित हो गई और बगल में निर्माणाधीन मकान की दीवार को तोड़ते हुए भीतर घुस गई। जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि खलासी सहित अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। घटना के समय बस में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी को इलाज के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें