फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-आटो की टक्कर में वृद्धा की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठवामोड़। नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़ पुल के पास मंगलवार की दोपहर आटो और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में आटो सवार एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जख्मी हालत में जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना के बाद कार सवार कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव के साथ ही कार और आटो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एक विक्रम आटो गाजीपुर से सवारियों को लेकर परवा जा रहा था। तभी दिन में करीब दो बजे नोनहरा थाने के कठवामोड़ पुल के पास आटो चालक एक पिकअप को ओवरटेक करने लगा। इसी बीच मुहम्मदाबाद की ओर से गाजीपुर की तरफ आ रहे कार से आटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो पलट गया और उसमें सवार कई लोग चीख-पुकार करने लगे। दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग कार छोड़कर फरार हो गए। आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आटो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आटो में सवार बौरी निवासी घायल बालमति (65) और एक युवती समेत कुल पांच घायलों को जिला अस्ताल भेजवाया, जहां पर बालमति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्घटना में नोनहरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अनामिका-20 निवासी रामपुर, संजना सिंह- 24 निवासी बऊरी तथा उमेश- 25 निवासी सेखनपुर को उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आटो और कार को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें