फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी तैयारी के साथ आए थे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस का दावा है कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ चौराहे पर बुधवार को जाम लगाए लोगों पर अगर पुलिस हवाई फायर कर लाठी नहीं भांजती तो परिणाम कुछ और ही होता। क्योंकि ग्रामीण अपनी पूरी तैयारी से आए थे। पुलिस ने ये बात घटना के बाद हुई जांच पड़ताल के बाद सार्वजनिक की है। गुरुवार को कंधरापुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार 11 आरोपियों का चालान कर दिया। शेष फरार लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक भंवरनाथ चौराहे पर सड़क जाम करने के साथ-साथ ही ग्रामीणों ने पहले से ईंट-पत्थर इकट्ठा कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर अखिलेश कुमार ने ग्रामीणों को ऐसा करते देखा था, लेकिन उन्हें अंदेशा नहीें था कि ईंट-पत्थर पुलिस से लोहा लेने के लिए ही जुटाया जा रहा है। उधर जाम लगने की सूचना पर सीओ नगर सच्चिदानंद, शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह के अलावा प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा भी पहुंच गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता चल ही रही थी कि किसी ने पत्थर चला दिया, जो थानाध्यक्ष कंधरापुर के सिर में लग गया। इसके बाद लोग पुलिस पर टूट पड़े। ऐसे में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा ने अपने सर्विस रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की। तीन राउंड गोलियां चलने से ग्रामीण इधर उधर भाग गए । इन्हें काबू में करने के लिए पुलिस के पास लाठीचार्ज और आंसू गैस का गोला छोड़ने के सिवाय कोई रास्ता ही नहीं बचा था। उधर गुरूवार को कंधरापुर थाने की पुलिस ने इस मामले के दोषी करीब 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव निवासी रंपू (32) की 18 अगस्त को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खलीफतपुर गांव निवासी गोवर्धन मौर्य के घर की बिजली की मरम्मत करते समय करेंट लगने से मौत हो गई। रंपू के भाई रिंकू ने गोवर्धन के विरुद्ध कप्तानगंज थाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका आरोप है कि यदि गोवर्धन आदि उसके भाई को समय पर अस्पताल ले गए होते तो उसकी जान बच सकती थी। केस दर्ज होने के बाद भी कप्तानगंज थाने की पुलिस ने गोवर्धन को गिरफ्तार नहीं किया। तो बुधवार को गांव के लोगों ने गोवर्धन के गिरफ्तारी की मांग करते हुए कंधरापुर थाने के भवरनाथ चौराहे पर जाम लगा दिया। सड़क पर महिला, पुरुष और ट्रैक्टर खड़ा कर देने से आजमगढ़-गोरखपुर, फैजाबाद और वाराणसी मार्ग अवरुद्ध हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें