मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव घुमर्रा और भोजपुरा में बुधवार की शाम दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इनके बीच मारपीट के साथ फायरिंग भी हुई। सूचना पर दोनों गांवों में पुलिस पहुंची। घुमर्रा से कुछ लोगों को पु्लिस ने हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर भी दी गई है।
गांव घुमर्रा में बुधवार की शाम जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट, फायरिंग हुई। जमीन के विवाद में फायरिंग की सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची। सिपाहियों को देख मारपीट व फायरिंग करने वाले लोग भाग निकले। हालांकि कुछ लोगों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई।
मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में हमले की तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग करने की कार्रवाई की।
वहीं देर शाम गांव भोजपुरा में भी मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग व मारपीट होने लगी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सिपाहियों के साथ गांव पहुंचे। पर, पुलिस के आने से पहले ही मारपीट करने वाले लोग भाग चुके थे।
पुलिस ने गांववालों ने घटना की बावत छानबीन की। काफी देर तक पुलिस मारपीट, फायरिंग करने वालों की तलाश करती रही, लेकिन कोई मिला नहीं।