फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को दूसरे का दरवाजा खटखटाने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के कनैला गांव में गुरुवार की रात करीब एक बजे घर का दरवाजा खुलवाने वालों दो बदमाशों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा, कारतूस बरामद मिलने पर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में गुड्डू पुत्र इदू शहर कोतवाली गाजीपुर और अभिषेक उर्फ भगवान तिवारी पुत्र ओमप्रकाश जहानागंज थाना क्षेत्र के मंदे गांव का निवासी है। गुड्डू और अभिषेक रात करीब एक बजे जहानागंज थाना क्षेत्र के कनैला गांव में लोगों से पूछते-पूछते अजय पांडेय के घर पहुंचे। अजय पांडेय सऊदी में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी अपने दो बच्चों और बूढ़ी सास के साथ रहती हैं। दोनों बदमाश जोर-जोर से अजय के घर का दरवाजा खटखटाने लगे। अजय की पत्नी ने भीतर से ही कहा कि मैं रात को दरवाजा नहीं खोलूंगी। जो भी काम है सुबह आना। इस पर बदमाश और जोर से दरवाजा पीटने लगे। खटखट की आवाज सुनकर पड़ोसी राजेश पांडेय जग गए और गुड्डू और अभिषेक को सुबह आने की बात कही। इसपर दोनों बदमाश राजेश से झगड़ा करने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जग गए और घेराबंदी कर इन दोनों को पकड़ लिया। दोनों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद होने पर पुलिस को सूचना दी गई। रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और इन दोनों को गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया। सीओ ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि दोनों बदमाशों के आने का मकसद क्या रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें