फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची की गला घोंट कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के मेंहनाजपुर तियरा गांव की चार साल की मासूम की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। लाश बुधवार की सुबह घर के पीछे खंडहर से बरामद हुई। बच्ची मंगलवार की शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। सूचना पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

तियरा गांव निवासी राम प्रसाद की चार वर्षीय पुत्री अदिति मौर्या मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी। देर रात पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बच्ची की गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। रात ज्यादा हो जाने के बाद भी परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। बुधवार की सुबह करीब छह बजे परिवार के लोग घर की छत पर गए तो पीछे एक खंडहरनुमा मकान में बच्ची को पड़ा देखा। पास पहुंचने पर पता चला कि बच्ची मर चुकी है। उसका गला दुपट्टे से कसा हुआ था। सूचना पर मेंहनाजपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह व सीओ लालगंज भी मौके पर पहुंच गये। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। कुछ स्पष्ट न होने पर पुलिस ने बच्ची का शव पीएम के लिए भेज दिया। बच्ची दो बदनों में छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें