फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने लगाई कोतवाल को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। एसपी बबलू कुमार ने शुक्रवार की शाम को जीयनपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर कोतवाल देवनानंद सहित अन्य दरोगा और सिपाहियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के प्रत्येक कमरा, बैरक, बंदी गृह, मालखाना, भोजनालय, रजिस्टर आदि का गहनता से निरीक्षण किया। थाना परिसर में लावारिस पड़े वाहनों के कागजात मांगा। जिसे कोतवाल नहीं दिखा पाए। थाना परिसर में ड्रम में भरकर रखा गया शराब बनाने का शीरा देखने के बाद उसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें