फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन और बच्चों के विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्र चौकन्ना और पवई थाना क्षेत्र के छज्जोपट्टी गांव में गत दिनों जमीन और बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। पीड़ित पक्ष की तरफ से शनिवार को संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने दंपती सहित चार लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाने में केस दर्ज कराने वाला चंद्रजीत साहनी रामचंद्र चौकन्ना गांव का निवासी है। उसने गांव के मिठाई साहनी और रमेश साहनी को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन के विवाद में मनबढ़ों ने 12 मई को मारपीटकर उसे घायल कर दिया। इसी क्रम में पवई थाने में केस दर्ज कराने वाला रामबचन क्षेत्र के छज्जोपट्टी गांव का निवासी है। उसने गांव के सुरेश और उसकी पत्नी राधिका देवी को आरोपित किया है। उसका आरोप है कि बच्चों के विवाद में आरोपी नौ मई की दोपहर उसे मारपीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें