आजमगढ़ । रहस्यमय ढंग से चोटी कटने का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे के भीतर जिले के अलग-अलग क्षेत्र की दस महिला, युवती और किशोरियों का रहस्यमय ढंग से चोटी कट जाने से वह बहोश हो गई। इनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह लोग घर में सो रही थी, या दरवाजे के बाहर बैठी या कहीं जा रही थी।
जिनके चोटी कटे हैं। उसमें जहानागंज थाना क्षेत्र के इदिलपुर गांव निवासी बेला देवी (35) पत्नी महेंद्र चौहान, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भैसहा गांव निवासी रेनू (25) पत्नी राजू मौर्य, महराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी सरिता (35) पत्नी रामसेवक, सुनीता (35) पत्नी देवनाथ, इसी थाने के हरखपुरा गांव निवासी मुनीता (25) पत्नी मुसाफिर यादव, मेंहनगर थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव निवासी लीला (60) पत्नी श्रीनाथ, सिधारी थाने के हलुवाडीह गांव निवासी प्रियंका (18) पुत्री संतप्रसाद, जहानागंज थाने के कुंजी गांव निवासी रिंकू (22) पत्नी अवधू, रानी की सराय थाने के रेंदुआ गांव निवासी बुलिया (30) पत्नी विनोद, मुहम्मदल्ला गांव निवासी रंजना (20) पुत्री श्यामशंकर यादव का नाम शामिल है।