सरायमीर। थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव के पास गुरुवार की शाम अनियंत्रित दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायलों में मो. अनस (22), मो. करीम (15) पुत्रगण मो. सादिक पवई थाने के लखमापुर गांव निवासी और दूसरी बाइक पर सवार रवि (25) पुुत्र टिलठू और उसकी पत्नी चंदा (22) का नाम शामिल है। रवि जौनपुर जिले के शाहगंज के रहने वाले हैं। गुरुवार की शाम रवि अपनी पत्नी के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी। जबकि मो. अनस अपने भाई के साथ कहीं जा रहा था। रास्ते में सरायमीर थाने के फत्तनपुर गांव के पास दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इसमें यह चारो घायल हो गए।