फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विद्युत कर्मी की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। संपत्ति विवाद को लेकर सगी बहन और बहनोई ने महिला विद्युत कर्मी की हत्या की साजिश रच डाली। भाड़े के हत्यारों द्वारा बुधवार की भोर में टहलने ने निकली महिला विद्युतकर्मी पर जानलेवा हमला किया गया लेकिन संयोगवश वह बाल.बाल बच गई। पीड़ित महिला की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली चलने के साक्ष्य एकत्र किए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर का कहना है कि मामला संपत्ति विवाद का हैए पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी सरिता पांडेय पत्नी रत्नेश पांडेय का पैतृक मकान बलरामपुर पुलिस चौकी के पास है। वह विद्युत विभाग में कार्यरत है। सरिता का आरोप है कि पठखौली और गाजियाबाद जिले में स्थिति कीमती जमीन पर उसके परिवार के कुछ लोग कब्जा कर लिए हैं। जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा। इसी रंजिश के चलते बुधवार की भोर में करीब चार बजे पीड़िता जब घर से टहलने की तैयारी के लिए निकली। तभी कार सवारों ने फायरिंग कर दिया। संयोग से वह बच गई। एसपीसिटी सुभाषचंद्र गंगवार ने बताया कि संपत्ति का विवाद है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें