फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता-पुत्र सहित चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेहनाजपुर, सरायमीर और निजामाबाद थाना क्षेत्र में बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए तीन सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। पिता-पुत्र बगैर हेलमेट पहने बाइक चलाकर जा रहे थे। जबकि क्लिनिक संचालक अधेड़ टहलने निकले थे और हादसे का शिकार हो गए। वहीं साइकल से जा रहे मजदूर ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चारों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मेहनाजपुर संवाददाता के मुताबिक मेहनाजपुर बाजार के रहने वाले क्लिनिक संचालक गिरीश चंद्र जायसवाल (45) शुक्रवार की सुबह टहलकर घर लौट रहे थे। जैसे ही मेहनाजपुर बाजार पहुंचे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई। वह दो बेटियों के पिता थे। इसी क्रम में फरिहां संवाददाता के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रक्षपाल छाऊ गांव निवासी शिवचरन मौर्य (55) अपने बेटे अरविंद मौर्य (24) के साथ बाइक पर बैठकर गुरुवार को रिश्तेदार के यहां गए थे। वापस लौटते समय निजामाबाद के फरिहां रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा अनियंत्रित मारुति वैन से बाइक में टक्कर लग गई। हेलमेट न पहनने की वजह से अरविंद के सिर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से पिता-पुत्र को जिला अस्पताल भेजवाया जा रहा था। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। अरविंद एक बेटा और एक बेटी का पिता था। वह तीन भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। शिवचरन गांव में सब्जी बेचने का काम करता था। जबकि अरविंद राजगीर था। सरायमीर संवाददाता के मुताबिक सरायमीर थाना क्षेत्र के पवईलार्डपुर गांव निवासी मनोज कुमार (25) पुत्र रामदुलार तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वह सरायमीर कस्बे में स्थित एक टेंट की दुकान पर काम करता था। गुरुवार की रात करीब 11 बजे मनोज एक व्यक्ति के यहां टेंट लगाकर साइकल से घर लौट रहा था। नंदाव मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। जब तक मनोज को अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता कि उसकी मौत हो गई। साल 2017 में मनोज की शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें