फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी करने आ रहा था मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो/सठियांव। कोलकाता से कमाकर बिटिया की शादी करने आ रहे अधेड़ जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान नशीला पदार्थ खिलाकर उसका सारा सामान लूटकर फरार हो गए। अधेड़ की लाश मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खुझिया बाजार के पास सड़क के किनारे फेंकी मिली। शुक्रवार की सुबह लाश मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। जेब से मिली डायरी के आधार पर उसकी पहचान हुई। पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर लाश फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृत पबारू राम (45) पुत्र बद्री मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर उसरी गांव का निवासी था। वह कोलकाता में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पबारू के बड़ी बेटी की 23 मई को शादी तय है। बिटिया की शादी में दान दहेज देने की तैयारी करके वह कोलकाता से घर लौट रहा था। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद पबारू आटोरिक्शा में बैठकर घर के लिए चला। आटो में सवार जहरखुरान गिरोह के सदस्य उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और पबारू का सारा सामान लेकर फरार हो गए। पबारू मुबारकपुर थाने के खुफिया बाजार के पास सड़क के किनारे बेहोशी हाल में पड़ा हुआ था। शुक्रवार की सुबह लोग उस तरफ गए तो पबारू पर नजर पड़ी। सूचना मिलने पर मुबारकपुर थाने की पुलिस पहुंची। उसके जेब से मिली डायरी के आधार पर शिनाख्त हुई। वह दो बेटियों का पिता था। घटना के संबंध में पबारू की पत्नी विमला देवी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें