आजमगढ़। जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के अमरौना और कस्बा देवगांव निवासी दो महिलाओं ने सोमवार को थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें ससुराल पक्ष के 11 लोगों को आरोपित किया गया है। एक महिला का आरोप है कि पति ने उसे घर से भगा दिया और दूसरी शादी कर ली । जबकि दूसरी महिला का आरोप है कि बोलेरो और रुपये न मिलने पर उसे प्रताड़ित किया जाता है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कस्बा देवगांव निवासी प्रतिभा गौतम ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी पति संदीप, ससुर सुरेश, सास उर्मिला, ननद नेहा, नीशा और पड़ोसी प्रभावती को आरोपित किया है।
प्रतिभा का आरोप है कि दहेज में बोलेरो और रुपये की मांग करते हुए आरोपीगण 26 नवंबर को उसे घर से निकाल दिया। साथ ही घर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसी क्रम में दूसरी रिपोर्ट दर्ज कराने वाली गीता देवी जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के अमरौना गांव की रहने वाली हैं। उसने देवगांव कोतवाली क्षेत्र के दौना गांव निवासी पति अरविंद प्रजापति के अलावा परिवार के प्रेमा देवी, रामलखन, रंजना को आरोपित किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे 28 अगस्त 2015 को मारपीटकर घर निकाल दिया। उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है।