फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की चेतावनी देने वाले साधु पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के तरकुलहा व निजामपुर गांव के 32 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे की लड़ाई लड़ रहे साधु पर सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। हमले में साधु बाल-बाल बच गए । साधु ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

तरकुलहा व निजामपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी राधमोहन ने पूर्व विधायक अब्दुल कलाम पर ग्राम समाज की 32 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया हुआ है। इस अवैध कब्जे के खिलाफ वे काफी दिनों से संघर्षरत है और तहसील से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत दर्ज करा चुके है। अवैध कब्जा हटवाये जाने की मांग को लेकर पुजारी ने 26 जनवरी को आत्मदाह की चेतावनी दी थी। जिस पर पुलिस 25 जनवरी की रात ही उन्हें उठा लिया था। बाद में जिलाधिकारी के आश्वासन और ग्रामीणों के दबाव पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। पुजारी का आरोप है कि सोमवार की रात वह मंदिर पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए दिखायी दिए। उन्होंने जब उक्त लोगों से पूछा कि कौन है तो वे अज्ञात लोगों ने साधु पर फायर झोंक दिया। साधु के अनुसार दो गालियां चलाई गई, लेकिन गोलियों बगल से निकल जाने से वे बाल-बाल बच गए। मंगलवार को साधु अहरौला थाने पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में साधु ने 32 एकड़ भूमि मामले को लेकर अपनी हत्या की भी आशंका व्यक्त की है। इस बारे में पूछे जाने पर सीओ बूढ़नपुर संतलाल यादव ने बताया कि साधु पर फायरिंग के मामले की जानकारी हुई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें