फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश रह रहे युवक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सगड़ी (ब्यूरो)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर गांव निवासी अशोक राजभर 25 वर्ष पुत्र लालसा सऊदी अरब के रियाद में रहकर नौकरी करता था। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। उधर अशोक की मौत की सूचना घर मिलने पर कोहराम मचा गया। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अशोक राजभर 25 वर्ष चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। सबसे बड़ा भाई राम भरोस, दूसरे नंबर पर प्रमोद और तीसरे नंबर पर अशोक और चौथे नंबर पर संतोष है। अशोक की छह माह पूर्व दिसंबर में शादी हुई थी। वह सऊदी अरब के रियाद में रहकर नौकरी करता था। सोमवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी निशा, मां कौशिल्या का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। लोगों ने बताया कि परिवार के लोगों ने कर्ज आदि लेकर अशोक को विदेेश कमाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें