फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों में दिखी खाकी की धमक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दो वर्ष पूर्व होली के दिन रंग लगाने के विवाद के चलते ही निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। इन बातों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को एसपी अजय कुमार साहनी भारी भरकम फोर्स के साथ जिले के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। साथ ही पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन भाग में जिले के बांटते हुए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। त्यौहार में किसी भी प्रकार की खलल डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर एसपी अजय कुमार साहनी अपने साथ एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा सभी सीओ और थानाध्यक्ष और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीमों के साथ जिला मुख्यालय से निकले। पुलिस की गाड़ी रानी की सराय होते हुए फरिहां, निजामाबाद, खुदादादपुर, संजरपुर, सरायमीर, फूलपुर माहुल होते हुए दीदारगंज, अहरौला, कप्तानगंज, कंधरापुर का भ्रमण करते हुए पुन: शहर पहुंचा। यहां शहर के विभिन्न गली और मुहल्लों का चक्रमण करते हुए पुलिस लाइन में आकर समाप्त हो गया। जहां पुलिस के सभी अधिकारियों के साथ मिलकर बैठक किए और त्यौहार को संपन्न कराने की रणनीति तैयार की। इस दौरान एसपी ने पूरे जिले को तीन भागों में बांटते हुए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। इसमें सगड़ी तहसील क्षेत्र की पूरी जिम्मेदारी एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, लालगंज तहसील क्षेत्र की एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार और फूलपुर तहसील क्षेत्र की जवाबदेही एसपी ट्रैफिक तारिक मोहम्मद को दी। एसपी ने बताया कि होली संपन्न कराने के लिए जिले की पुलिस के अलावा अन्य जिलों से 60 से अधिक सिपाही, 1500 होमगार्ड और तीन कंपनी पीएसी उपलब्ध कराई गई है। इनकी ड्यूटीयां क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में लगाई गई है। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के भ्रमण का क्रम निरंतर चलता रहेगा। पर्व में खलल डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें