आजमगढ़। सिधरी थाना क्षेत्र के बेलइसा स्थित कोल्ड स्टोर पर सात नंवबर को युवक की पिछले दिनों हुई गला रेतकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या पल्लेदार ने पैसे के विवाद में की थी। पुलिस ने नामजद आरोपी को शनिवार देर शाम को नरौली से गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी संतराम पुत्र भगेलू यादव की सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा स्थित कोल्ड स्टोर पर सात नवंबर की रात गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक के भाई रमाशंकर यादव ने आठ नवंबर को मामले की सिधारी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में सम्मनपुर थाने के चकिया चमोदरपुर गांव निवासी सुखराम को नामजद किया गया था। पुलिस ने शनिवार शाम सात बजे आरोपी को नरौली पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष सिधारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी सुखर ाम पुत्र वंशी ने स्वीकार किया कि वह कोल्ड स्टोर पर पल्लेदारी करता था। मृतक से उसका पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। घटना के दिन वह नशे में था और चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।