फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने में ही वंदना का उजड़ गया सुहाग

Sun, 19 Nov 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना की जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हादसे में बिसरापार गांव निवासी गौतम की मौत से उसके घर पर मातम छा गया। उसकी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। छह महीने में ही सुहाग उजड़ जाने से उनकी पत्नी वंदना बदहवास हो गई हैं। उनकी चीत्कार से लोग गमजदा हो गए।
विज्ञापन

 बिसरापार गांव निवासी 22 वर्षीय गौतम पुत्र रामधनी चार भाईयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई गुड्डू की भी तीन साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। जबकि रविवार को देवरियां गंगा चौराहे पर परिवार में छोटे गौतम भी हादसे के शिकार हो गए। गांव के लोगों ने बताया कि गौतम की 28 मई को धनघटा क्षेत्र के डुहिया कला गांव में वंदना के साथ शादी हुई थी और दो दिन बाद वंदना विदा होकर ससुराल आई थी। हादसे में पति की मौत की खबर सुनकर वंदना सदमे में आ गई।
विज्ञापन
भाई जितेंद्र, धर्मेद्र और मां मेवाती देव का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता रामधनी रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में है। उन्हें बेटे की मौत की सूचना लोगों ने फोन पर दी तो वह घर के लिए रवाना हो गए। दोनों विवाहित बहनों का भी रो-रो कर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम हाउस पर मां और बेवा भाभी का करुण क्रंदन सुनकर वहां मौजूद लोग गमगीन हो गए। लोग बताए कि गौतम की पत्नी शादी की पहली साल गिरह भी नहीं मना पाई कि उसका सुहाग उजड़ गया। तीन साल के अंतराल में हादसे में दो भाइयों की मौत लोगों को अखर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें