फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर । अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर मोड़ पर बुधवार की शाम अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से साइकल सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल युवक का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृत युवक जालंधर (20) पुत्र मंटू अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवां गांव का निवासी था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। बुधवार की शाम जालंधर अपने गांव के मित्र बबलू (20) पुत्र सोती के साथ साइकल से किसी काम से बूढनपुर बाजार आया था। यहां से घर लौटते समय जैसे ही बूढनपुर चौक पर पहुंचे कि अनियंत्रित ट्रक से साइकल में टक्कर लग जाने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान जालंधर की मौत हो गई। जबकि बबलू का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृत जालंधर तीन भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें