फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने अपराध की समीक्षा की। बेहतर काम करने वाले थानेदारों को सम्मानित किया। वहीं हत्या, लूट एवं चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं करने वालों को फटकार लगाई। पुलिस का काम जनता के बीच दिखाई देना चाहिए।
लाइन सभागार में अपराधों की समीक्षा करते हुए एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि जिले में अवैध शराब, अवैध शस्त्र की बरामदगी, वांछित अभियुक्त के साथ इनामियों की गिरफ्तारी की समीक्षा करें। घटनाओं का खुलासा किया जाए। तत्काल मौके पर पहुंचे।
उच्च प्राथमिकता के आधार पर समस्या का निस्तारण कराएं। सूचना कंट्रोल रूम के साथ उच्चाधिकारियों को दूरभाष पर बताएं। अवैध असलाह की फैक्ट्री पकड़ने वाले सर्विलांस व क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी, संबंधित एसएचओ, उप निरीक्षक को सम्मानित किया।