फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी का हवाला देकर एसओ ने रुकवाया गोलंबर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव (आजमगढ़)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव चौराहे के चौड़ीकरण के बाद होने वाले गोलंबर के कार्य को बुधवार को मुबारकपुर थानाध्यक्ष ने रोक दिया। उन्होंने जिलाधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि बिना उनके आदेश केे सरकारी जमीन पर कोई निर्माण नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

बताते चलें कि पूर्व जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने नगर क्षेत्र के कई चौराहों का चौड़ीकरण कराते हुए किसी संस्था के माध्यम से उस चौराहे पर फब्बारे का निर्माण कराया। इसी क्रम में उन्होंने सठियांव चौराहे का भी चौड़ीकरण कराया। चौड़ीकरण के बाद चौराहे के बीच में गोलंबर निर्माण की जिम्मेदारी आरके फार्मेसी कालेज के चेयरमैन डा. प्रेम प्रकाश यादव को सौंपी। विगत दो दिनों तक हुई पैमाइश और सीमांकन के बाद बुधवार को गोलंबर के निर्माण का कार्य शुरू हुआ। तभी वहां पर मुबारकपुर थाना अनूप कुमार मिश्र पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी का हवाला देते हुए कार्य को रोकवा दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी जमीन पर जिलाधिकारी की अनुमति के बिना निर्माण नहीं हो सकता। इस संबंध में मिल के प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल ने कहा कि गोलंबर का निर्माण रुकवाने में मेरी तरफ से किसी भी प्रकार की कोई पहल नहीं की गई। वहीं, गोलंबर का निर्माण रुकने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि सरकार के दबाव में गोलंबर के निर्माण को रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें