फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। देवगांव कोतवाली पुलिस बुधवार को अदालत के निर्देश पर जेल में निरुद्ध एक आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर नाऊपुर अकबालपुर गांव में निर्माणाधीन मंदिर से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया। इसे घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने छिपाकर रख दिया था। सीओ लालगंज एसपी तोमर के मुताबिक आरोपी विनोद यादव उर्फ गोबरी पुत्र हीरालाल है। वह नाऊपुर अकबालपुर गांव का निवासी है। सीओ ने बताया कि विनोद यादव 24 मई की रात अपने गांव के रहने वाले लालबहादुर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते विनोद यादव ने अदालत में समर्पण कर दिया था। बुधवार को पुलिस अदालत के निर्देश पर विनोद यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस उसके गांव के एक निर्माणाधीन मंदिर के पीछे से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें